फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सफाई कर्मचारी ने एडीओ पंचायत पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 04:58 PM IST
vivek shukla अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीओ पंचायत अखिलेश चंद का कहना है कि सफाई कर्मचारी को रोस्टर के अनुसार काम करने का निर्देश दिया था। वह ज्यादातर अनुपस्थित रहते हैं और ड्यूटी के दौरान कई बार शराब का भी सेवन करते पाया गया। जिसकी रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को दी है। इसी वजह से सफाई कर्मचारी ने केस लिखवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर गगहा विकास खंड में तैनात सफाई कर्मचारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) पर उत्पीड़न और पेरोल के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर एडीओ पंचायत अखिलेश चंद उर्फ बबलू पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह विकलांग है और विभागीय कार्यों का निर्वहन भी करते हैं।

बावजूद इसके पेरोल बनाने के नाम पर उनसे रुपये की मांग की जाती है। विरोध करने पर वेतन रोकने व निलंबित कराने की धमकी दी जाती है। गगहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सड़क से हटीं रोडवेज की बसें...परिसर में खड़ी हुईं तो खत्म हो गया जाम

मामले की जांच करने पहुंचे एडीपीआरओ

सफाई कर्मचारी द्वारा मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने की चर्चा विभाग में होती रही। एडीपीआरओ आशुतोष कुमार सिंह ने गगहा ब्लाॅक मुख्यालय पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें: बदली दिनचर्या और कामकाज के दबाव से भी बढ़ रहा तनाव, बच्चों से खूब बतियाएं; अवसाद पास न फटकेगा
विज्ञापन

षड्यंत्र के तहत दर्ज कराया गया केस
केस दर्ज होने के संबंध में एडीओ पंचायत अखिलेश चंद का कहना है कि सफाई कर्मचारी को रोस्टर के अनुसार काम करने का निर्देश दिया था। वह ज्यादातर अनुपस्थित रहते हैं और ड्यूटी के दौरान कई बार शराब का भी सेवन करते पाया गया। जिसकी रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को दी है। इसी वजह से सफाई कर्मचारी ने केस लिखवाया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें