फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूलों में कराई जाएगी सफाई, बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीवान बाजार के रामदेई बालिका इंटर काॅलेज में डेंगू के लार्वा मिलने के बाद अब जिले के सभी स्कूलों में सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी स्कूलों का निरीक्षण कर वहां दवा आदि का छिड़काव करेगी।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं। रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोर्स रिडक्शन (वह बर्तन जिसमें जमा पानी में डेंगू के लार्वा होने की संभावना है) कराया जा रहा है। अभी 10 हजार से अधिक पानी वाले बर्तन, पुराने टायर आदि की जांच हो चुकी है। दो दिन पहले इसी अभियान के तहत दीवान बाजार में जांच हुई थी। इसमें रामदेई बालिका इंटर कालेज में गमलों में पानी भरा था, जिसमें डेंगू के लार्वा होने का अंदेशा था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विद्यालय को नोटिस जारी किया गया था। इस विद्यालय में 360 बच्चियां पढ़ती हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर सभी स्कूलों में सफाई का विशेष ध्यान देने, बच्चों को डेंगू से बचाव आदि की जानकारी देने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें