गोरखपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस शुक्रवार को जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में मनाया गया। अधिवक्ता परिषद काशी के प्रदेश संरक्षक गौरी शंकर पांडेय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कुशल अधिवक्ता का निर्माण करना है। साथ ही यह भी देखना है कि समाज का कोई पिछड़ा शोषिति व्यक्ति न्याय पाने से वंचित ना रहे।
विशिष्ट वक्ता रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि परिषद की स्थापना विषम परिस्थितियों में हुई। अमिताभ त्रिपाठी अटल ने कहा राम जन्म भूमि आंदोलन में अधिवक्ताओं की प्रभावी भूमिका के लिए अधिवक्ताओं का सबसे बड़े संगठन अधिवक्ता परिषद अस्तित्व में आया। परिषद के प्रांत संरक्षक अभय नंदन त्रिपाठी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरिप्रकाश मिश्र ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ उदयवीर सिंह एवं संचालन महामंत्री अजिता पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में विष्णुकांत शुक्ला, विवेक सरकारी, अखिलेश दुबे, अभिनव त्रिपाठी, अजय गुप्ता बजरंगी, विनोद सिंह बघेल, शांभवी नंदन, शंभू नारायण निषाद आदि मौजूद थे।