फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण : आप भी दिला सकते हैं शहर को बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण : आप भी दिला सकते हैं शहर को बेहतर रैंकिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। आपका शहर इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल कर सके, इसके लिए आप भी सहयोग कर सकते हैं। वो भी भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से कराए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक देकर। वोटिंग साइट एक जनवरी से शुरू हो गई है जो 31 मार्च तक चलेगी। पिछली बार शहर के लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी, जिसका नुकसान रैंकिंग में हुआ था।
विज्ञापन

एक जनवरी से सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत शहर और आपके पड़ोस में स्वच्छता प्राप्त करने के मामले में आपको कुछ सवाल के जवाब ऑनलाइन देने होंगे। जितनी ज्यादा संख्या में लोग फीडबैक देंगे, उसकी रैंकिंग में उतना बेहतर असर पड़ेगा। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी एवं नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने शहर के लोगों से लिंक या फिर एप के जरिए वोटिंग कर नगर निगम गोरखपुर की स्वच्छता रैंकिंग को अधिक से अधिक बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सिटीजन फीडबैक देने के लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा।
https://swachhsurvekshan2021.org/CitizenFeedback%2c
swachhata Mohua app में के जरिये भी कर सकते हैं वोटिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें