फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहपाठियों ने छात्र का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट में स्थित पटेल इंटर कॉलेज के नौवीं के छात्र पर उसी कक्षा के कुछ छात्रों ने बाहरी साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब 12 बाहरी छात्रों के साथ पहुंचे हमलावरों ने धारदार हथियार से महावीर गुप्ता पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। छात्र ने पहले घरवालों को गिरने से चोट लगने की बात बताई। सोमवार को जानकारी होने पर पिता ने भटहट चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
चौकी प्रभारी भटहट मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी छात्रों की पहचान की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कॉलेज के आसपास पुलिस पिकेट भी लगाई जाएगी। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी छात्रों का नाम दो बार काटा जा चुका है। उन्हें चेतावनी दी गई थी कि दोबारा नाम काटे जाने पर विद्यालय से स्थायी रूप से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें