जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल इलाके का रहने वाला 12 वर्षीय बालक राजघाट इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र है। पिता का आरोप है कि स्कूल के ही कक्षा 7वीं और 8वीं में पढ़ने वाले पांच-छह छात्र पिछले 15-20 दिनों के साथ उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहे थे। वह इसकी जानकारी किसी को देने पर जानमाल की धमकी भी दे रखे थे।
बृहस्पतिवार को बच्चे ने रोते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दिया। परिजन शुक्रवार को स्कूल पहुंच कर हंगामा किए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।