फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गर्मी से बेहोश हुई कंपोजिट विद्यालय जमुनिया की कक्षा 4 की छात्रा, मचा हड़कंप

Tue, 25 Jul 2023 01:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 भटहट स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अश्वनी चौरसिया ने बताया कि छात्रा गर्मी की वजह से बेहोश हुई थी। गर्मी के कारण उसके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। पसीने में सोडियम निकल गया था, जिसकी वजह से उसकी बीपी अनियंत्रित हो गई और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
स्कूल में छात्रा बेहोश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस भरी गर्मी बच्चों को बीमार करने लगी है। सोमवार को भटहट क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जमुनिया में पढ़ने वाली कक्षा 4 की छात्रा राधिका (10) अचानक बेहोश हो गई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शिक्षक छात्रा को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचे। वहां पर एक घंटे तक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया। तब जाकर सबकी सांस में सांस आई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिसमिलिहा गांव की रहने वाली राधिका (10) भटहट के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ाई करती है। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार की सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सुबह वह ठीक थी। दोपहर में अचानक कक्षा में राधिका बेहोश हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट लाया गया।

 भटहट स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अश्वनी चौरसिया ने बताया कि छात्रा गर्मी की वजह से बेहोश हुई थी। गर्मी के कारण उसके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। पसीने में सोडियम निकल गया था, जिसकी वजह से उसकी बीपी अनियंत्रित हो गई और वह बेहोश हो गई। तत्काल उसे ड्रिप चढ़ाया गया। कुछ ही देर में वह होश में आ गई। जांच के लिए सैंपल भी ले लिए गए हैं। कोई अन्य शारीरिक दिक्कतें नहीं है। अब छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें: आठ लेन होगा राप्ती पर बना राजघाट पुल, जल्द जारी होगा शासनादेश
 

Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भेजें तो पानी का बोतल जरूर दें

डॉ. अश्वनी चौरसिया ने बताया कि बच्चों को अगर अभिभावक स्कूल भेज रहे हैं तो उन्हें पानी का बोतल जरूर दें। पानी की कमी से बच्चों की भी बीपी अनियंत्रित हो जाती है, जिसकी वजह से बच्चे बेहोश हो जाते हैं। अन्य शारीरिक दिक्कतें भी शुरू हो जाती है। ऐसे में बच्चों को पानी पीने की सलाह देते रहें। साथ ही अगर धूप में बच्चा जा रहा है तो छाता दें। गहरे रंग के कपड़े न पहनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें