फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बाघ दिवस: बाघों को बचाने का संकल्प लेकर शहरवासियों ने लगाई दौड़, आज CM योगी का होगा संबोधन

Fri, 29 Jul 2022 12:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मास्क पहने लोगों ने सेल्फी फॉर टाइगर स्लोगन के साथ अपनी फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। निदेशक चिड़ियाघर डॉ. एच राजा मोहन, मनोज सोनकर, विकास यादव, हरेंद्र सिंह, हरिकेश यादव, डॉ योगेश प्रताप सिंह आदि ने दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व बाघ दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शहरवासी बाघ संरक्षण का संकल्प लेते हुए ‘रन फॉर टाइगर’ में दौड़े। पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार से प्राणी उद्यान के रेस्ट हाउस तक लगभग दो किलोमीटर लंबी दौड़ में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक कमलेश कुमार ने ‘रन फॉर टाइगर’ को हरी झंडी दिखाई। सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक चले कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थी भी थे। चेहरे पर टाइगर का मुखौटा, हाथ में टाइगर बचाओ का संदेश लिए दौड़ रहे लोग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

मास्क पहने लोगों ने सेल्फी फॉर टाइगर स्लोगन के साथ अपनी फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। निदेशक चिड़ियाघर डॉ. एच राजा मोहन, मनोज सोनकर, विकास यादव, हरेंद्र सिंह, हरिकेश यादव, डॉ योगेश प्रताप सिंह आदि ने दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी का होगा संबोधन
विश्व बाघ दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें