फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई ने जारी की गाइडलाइंस, कहा- परीक्षार्थियों के बीच छह फीट की दूरी जरूरी

Sun, 14 Jun 2020 07:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
cisce - फोटो : Social Media
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से एक जुलाई से बाकी बची 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर गाइड लाइंस जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों को अनिवार्य रूप से परीक्षा से पहले और बाद में क्लास रूम को सैनिटाइज कराना होगा।

विज्ञापन


क्लास रूम में एक बेंच पर एक ही परीक्षार्थी बैठेगा, वहीं दो परीक्षार्थियों के बीच हर दिशा में छह फीट की दूरी अनिवार्य होगी। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसका आदेश जिले में संचालित 16 स्कूलों में पहुंच गया है।

आदेश के मुताबिक हर परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर एक-एक कर प्रवेश दिया जाएगा। ग्रुप में आने और जाने पर सख्त मनाही होगी। किसी भी सूरत में सुबह की एसेंबली नहीं होगी। वाशरूम के पास एक सहायक को नियुक्त किया जाएगा जो उसे सैनिटाइज करता रहेगा। केंद्र के अंदर परीक्षार्थी मास्क और सैनिटाइजर ला सकेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद कक्ष निरीक्षक ग्लब्स पहनकर ही कॉपियां लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां ज्यादा परीक्षार्थी, वहां प्रवेश और निकास के होंगे अलग मार्ग

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों में परीक्षार्थी ज्यादा हैं वहां प्रवेश और निकास का अलग अलग मार्ग होगा। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के मानक किसी भी हाल में न टूटे। परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर भी रखने को कहा गय है।

खोराबार सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य  फादर सीबी जोसेफ ने कहा कि एक जुलाई से शुरू होने वाली सीआईएससीई की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने गाइड लाइंस तैयार कर भेज दिया है। कोरोना महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग पर बोर्ड का मेन फोकस है। ज्यादातर गाइड लाइंस उसी से जुड़ी हैं। इसका शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें