फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एएमएस के विरोध में सीएमओ कार्यालय पहुंचे सीएचओ, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने के कारण जुलाई का पूरा वेतन नहीं मिलने का आरोप
विज्ञापन


गोरखपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) ने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) के विरोध में बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीएचओ का आरोप है कि ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने के कारण जुलाई का पूरा वेतन नहीं मिला है। कई सीएचओ को सिर्फ 10 दिन का वेतन दिया गया है जबकि कुछ के वेतन में कटौती भी हुई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की ओर से किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शासन ने एएमएस के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की है। सीएचओ इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिस्टम में व्यावहारिक और प्रशासनिक स्तर पर कई खामियां हैं। इसके बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर वेतन रोकना उचित नहीं है। जिला महामंत्री अंबालिका गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 33 जिलों में सीएचओ को जुलाई का वेतन दिया जा चुका है। इनमें कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सहारनपुर, महोबा, सीतापुर और बांदा समेत अन्य जिले शामिल हैं। उन्होंने गोरखपुर में भी पूरा वेतन जारी करने की मांग की। सीएचओ ने कहा कि उन पर टीबी कार्यक्रम, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, दस्तक अभियान की निगरानी समेत कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जिम्मेदारी है। ऐसे में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने एएमएस को लेकर शासन के स्पष्ट दिशा-निर्देश आने तक वेतन जारी करने और हर माह शिकायत निस्तारण समिति की बैठक कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें