फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कॉम्पैक्ट डिस्क पर लिखी गीता को देख आश्चर्यचकित हुआ चीन का दल, छपाई देख हुए उत्साहित

Wed, 22 Nov 2023 02:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
विज्ञापन
गीता प्रेस में चीन से आई टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने के लिए सोमवार को गीता प्रेस पहुंची चीन के फुडन यूनिवर्सिटी के पांच प्रोफेसरों की टीम यहां लीलाचित्र मंदिर में रखी कॉम्पैक्ट डिक्स पर लिखी संपूर्ण गीता को देखकर आश्चर्यचकित रह गई। उन्होंने लेंस की मदद से उसे बहुत ही ध्यान से देखा और उसके बारे में जानकारी लेते हुए उसकी तस्वीरें अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कीं।

विज्ञापन


गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि सोमवार को चीन की टीम के सदस्य गीता प्रेस पहुंचे तो वे गीता प्रेस की हर चीज को देखकर कौतुहल में पड़ गए। सबसे पहले उन्हें गीता प्रेस का अनोखा प्रवेश द्वार दिखाया गया, जिसे देख वे प्रसन्न हो गए।

यहां से वे लीला चित्र मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भागवान राम और कृष्ण की लीलाओं से संबंधित चित्रों को देखा। हाथ से बने इन चित्रों को देख चीनी दल के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद उन्हें भगवान राम और श्रीकृष्ण के बारे में विस्तार से बताया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं दीवारों पर लिखी संपूर्ण गीता को भी उन्होंने देखा और गीता के बारे में जानकारी भी ली। बताया कि जब दल के सदस्यों ने कॉम्पैक्ट डिस्क की तरह दिखने वाली वृत्ताकार आकृति पर लिखी गई संपूर्ण गीता को देखा तो उनके कदम वहीं ठहर गए। लगभग पांच मिनट तक टीम ने उसे देखा और उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली।

लीला चित्र मंदिर से निकलकर चीन के शिक्षकाें का प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक पुस्तकों के प्रेस में पहुंचा, जहां उन्होंने पुस्तकों के छपने से लेकर तैयार होने तक की सभी प्रक्रिया को देखा। इसे दिखे वह उत्साहित हो गए।

इसके बाद गीता प्रेस प्रबंधन की ओर से अंग्रेजी की गीता देकर उन्होंने टीम को विदा किया। टीम में यूनिवर्सिटी के चांग चीया टंग, वेई चांगयू, ट्यू चाउ, शिए चाउ और लियू चावंगी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें