फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलुआताल हत्याकांड: मासूम की मां-मामा को हिरासत में लिया तो बोले- पिता है हत्यारा

Wed, 09 Aug 2023 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि दर्ज केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। अभी तक की जांच में परिवार के इर्द-गिर्द ही सुराग मिल रहे हैं। जल्द ही असल आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
चिलुआताल में बच्ची की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके में मां के बगल में सोई मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या के मामले में परिजनों पर शक गहरा गया है। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों से पूछताछ के बाद मां मनीता और मामा ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया। हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। दोनों को बुधवार को फिर से थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मनीता ने पति दूधनाथ पर संदेह जताया है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। पुलिस ने जल्द पर्दाफाश का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव में तीन साल की बच्ची रोशनी शनिवार की रात दो बजे अचानक लापता हो गई। पुलिस अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी कि सोमवार की सुबह घर से 400 मीटर दूरी पर सात फीट ऊंची बाउंड्रीवाल के अंदर रोशनी की लाश मिली। शुरुआती जांच में जो साक्ष्य मिले हैं, उससे परिजनों पर शक गहरा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झूम कर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना; उमस से मिली राहत

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मामा ने घर में विवाद की बात स्वीकारी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि विवाद इतना नहीं था कि उसको लेकर इतनी बड़ी वारदात हो जाए। पुलिस ने रोशनी की मामी से भी पूछताछ की है। मौसी और मामा अभी तक यह नहीं बता पा रहे हैं कि उन्हें लाश मिलने की सूचना किसने और कब दी थी।

पुलिस की करीबियों पर शक गहराने की वजह भी है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि सात फीट ऊंची बाउंड्रीवाल के अंदर रोशनी की लाश थी, उससे बदबू भी नहीं आ रहा था तो परिजन को इस जगह की सटीक जानकारी कैसे हो गई। पुलिस का मानना है कि सूचना देने वाले का नाम स्पष्ट होने के साथ ही घटना भी खुलकर सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की पहल: सहारा ही नहीं, बाकी चिट फंड कंपनियों में डूबी रकम भी लौटाएंगे, जमा कराए जा रहे आवेदन

मां बोली- दूधनाथ ले जाना चाहता था बच्ची, उसी ने मारा होगा

मां मनीता ने पुलिस को बताया कि पति दूधनाथ से बच्ची को लेकर विवाद चल रहा था। वह बच्ची को अपने पास रखना चाहता था, लेकिन वह ऐसा करने नहीं दे रही थी। मनीता इसी बात को लेकर दूधनाथ पर हत्या का संदेह जाहिर कर रही है।

दफनाई गई रोशनी, भर आईं सबकी आंखें
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पांच साल से कम उम्र होने की वजह से उसे दफना दिया गया। मासूम बच्ची के शव को देख आसपास के लोगों की भी आंखें भर आईं। पड़ोस की संगीता ने कहा-रोशनी बहुत नटखट थी और सब के पास ही खेलने के लिए चली जाती थी। उसकी एक-एक हरकत आज याद आ रही है।

इसे भी पढ़ें: जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर त्रिशूल से हमला, एक कांस्टेबल घायल; वर्दी भी फटी
विज्ञापन

चिलुआताल में बच्ची की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि दर्ज केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। अभी तक की जांच में परिवार के इर्द-गिर्द ही सुराग मिल रहे हैं। जल्द ही असल आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें