फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिजिटल दुनिया और एआई के बीच बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारत में बच्चों और किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। डिजिटल दुनिया, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों के मानसिक विकास और व्यवहार में आ रहे बदलावों पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई।
विज्ञापन

शनिवार को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल साइकियाट्री सोसाइटी का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन यूपीआईपीएस-2026 शुरू हुआ। इसका विषय ‘यंग माइंड इन ट्रांजिशन : फ्रॉम अवेयरनेस टू एक्शन’ रखा गया है। सम्मेलन का उद्घाटन एम्स गोरखपुर की निदेशक डॉ. विभा दत्ता और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। इसमें देश-प्रदेश के मनोरोग विशेषज्ञ बच्चों और किशोरों की मानसिक समस्याओं की पहचान, उपचार और बचाव पर चर्चा कर रहे हैं। पहले सत्र में निमहांस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज), बंगलूरू के पूर्व निदेशक एवं बाल मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शेखर शेषाद्रि ने रील्स और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। बच्चों को आभासी दुनिया और वास्तविक जीवन के बीच संतुलन बनाने में मदद करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें