फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: बच्चों को जल्द लगेगा टीका, तैयारी तेज

Thu, 28 Apr 2022 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 5-12 वर्ष तक के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वैक्सीन जल्द आएगी। शासन से गाइडलाइन आने के बाद वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अब 5-12 वर्ष तक के बच्चों के लिए जिले में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में करीब छह लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन से बच्चों की संख्या और वैक्सीन आने के बाद वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के कुछ जिलों और दूसरे राज्यों में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए शासन की तरफ से 5-12 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन की कवायद शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग बच्चों के आंकड़े तैयार कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक 15-17 वर्ष तक के 2,19,382 बच्चों को कंप्लीट डोज दी जा चुकी है। 12-14 वर्ष तक के बच्चों को अब तक 78,231 डोज दी गई है। वहीं, 18 वर्ष से ऊपर के 29,31,337 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन सबसे पहले एडी हेल्थ कार्यालय में आएगी। इसके बाद जिले के वैक्सीन सेंटर पर जाएगी। वैक्सीन लगाने के लिए शासन से निर्देश आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करती है काम

  • कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की दो खुराक मांसपेशियों में लगाई जाती है।
  • इनका गैप 28 दिन होना चाहिए।
  • इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में स्टोर किया जाता है।
  • इसकी 20 खुराक और 10 खुराक के पैक आएंगे।
  • एक सिंगल डोज में 0.5 एमएल वैक्सीन लगनी होगी।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 5-12 वर्ष तक के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वैक्सीन जल्द आएगी। शासन से गाइडलाइन आने के बाद वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें