कैसे करती है काम
- कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की दो खुराक मांसपेशियों में लगाई जाती है।
- इनका गैप 28 दिन होना चाहिए।
- इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में स्टोर किया जाता है।
- इसकी 20 खुराक और 10 खुराक के पैक आएंगे।
- एक सिंगल डोज में 0.5 एमएल वैक्सीन लगनी होगी।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 5-12 वर्ष तक के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वैक्सीन जल्द आएगी। शासन से गाइडलाइन आने के बाद वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।