छह से नौ माह तक के उम्र के बच्चों के खाने का गाढ़ापन बढ़ाएं और दिन में तीन से चार बार खाने को दें। खाने में अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, घी, तेल, तिलहन, पूरी तरह उबला हुआ अंडा और मसली हुई दाल देनी है। नौ से 12 माह की उम्र में कम से कम आधी कटोरी ऐसा खाना देना है, जिसे चबाने की आवश्यकता पड़े। बच्चा जब 12 माह का हो जाए तो परिवार के लिए बने भोजन के तीन चौथाई से लेकर एक कटोरी खाना दिन में तीन से चार बार दें।
2.3 फीसदी बच्चों को मिला है पूरा आहार
राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण पांच (2019-2021) के आंकड़ों के मुताबिक जिले में छह माह से 23 माह तक के महज 2.3 फीसदी बच्चों को पर्याप्त आहार मिला है, जो चिंताजनक है। इसी आयु वर्ग के महज 1.6 फीसदी बच्चे ऐसे रहे जिन्हें स्तनपान के साथ पूरा आहार मिला। ऐसे में बच्चों को बेहतर खाना देने की जरूरत है।