महिला ने की शिकायत, खाते से गायब हो गए 1.50 लाख
शाहपुर, नंदानगर में रहने वाली एक महिला के एकाउंट से 1.50 लाख रुपये गायब हो गए। उनके बैंक अकाउंट से नवंबर माह से धीरे-धीरे रकम कम हो रही थी। शुरुआत में 40 से 50 रुपये कटे। बाद में रकम बढ़ती चली गई। पांच माह में उनके अकाउंट से विभिन्न तिथियों में पैसे गायब हो गए। जरूरत पड़ने पर वह एक दिन बैंक गईं, तो लेनदेन का विवरण निकलवाया। तब मालूम हुआ कि उनके पैसे निकले हैं। महिला की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की तो मालूम हुआ कि ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पैसों का लेनदेन हुआ है।
इसे भी पढ़ें: पहले हाथ-पैर बांधने के बाद छात्र के मुंह में कपड़ा ठूंस नदी के किनारे फेंका, BRD में मौत
केस दो
प्रवक्ता के खाते से निकले 1.43 लाख रुपये
गोरखपुर शहर के एक कॉलेज के प्रवक्ता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनके खाते से 1.43 लाख रुपये साइबर जालसाजों ने गायब कर दिए। शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की, तो मालूम हुआ कि ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पैसे खर्च हुए हैं। साइबर सेल के हेड कांस्टेबल शशिशंकर राय और शशिकांत जायसवाल ने मोबाइल फोन मंगवाया। तब मालूम हुआ कि उनके बेटे ने ही गेम खेलने के दौरान पैसे खर्च किए हैं। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली।
साइबर सेल हर माह ऐसे मामले आ रहे जिनमें माता-पिता या अन्य अभिभावक साइबर ठगी की शिकायत कर रहे हैं। जांच के दौरान मालूम हो रहा है कि उनके घर में बच्चों ने गेम खेलने के दौरान रुपये का लेनदेन किया है। अधिकांश लोग अपने मोबाइल नंबर से यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। इससे बच्चे गेम से जोड़ लेते हैं। फिर गेम खेलने के दौरान विभिन्न तरह के हथियार बंदूक, लाइफ लाइन सहित अन्य चीजें खरीदते हैं।
इसे भी पढ़ें: बस्ती मंडल में 59.79 फीसदी मतदान, इस बार 6.47 प्रतिशत कम पड़ा वोट
गेम में खरीदारी के शुरूआत में फायदे मिलते हैं, जिनके लालच में पड़कर बच्चे पैसे गवां देते हैं। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक कई गेम प्ले स्टोर से हटा दिए गए हैं, लेकिन उनको एपीके (एंड्राइड पैकेज किट) के जरिए अभी भी डाउनलोड किया जा रहा है। इन गेम में रुपये के लेनदेन की जानकारी मोबाइल के मैसेज इनबॉक्स से नहीं मिल पाती है। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक रॉबलॉक्स, माइनक्राफ्ट, फोर्टना इट और एपेक्स जैसे गेम के जरिए साइबर ठग बच्चों को शिकार बनाते हैं।
- बैंक एकाउंट के लेनदेन के लिए अलग मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें।
- बैंक एकाउंट से जुड़े हुए मोबाइल हैंडसेट बच्चों को गेम खेलने के लिए न दें।
- एटीएम कार्ड और बैंक से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी बच्चों को कतई उपलब्ध न कराएं।
- ऑनलाइन सामान मंगाने के दौरान मोबाइल फोन पर अधिकृत एप का इस्तेमाल करें।
- मोबाइल फोन पर अपना इंटरनेट बैकिंग यूजरनेम और पासवर्ड कभी सेव (सुरक्षित) न करें।
- फोन पर स्पैम (इंटरनेट पर भेजे जाने वाले अप्रासंगिक या अनचाहे संदेश) अलर्ट रखें, एंटी वायरस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- साइबर ठगी के लिए जालसाज फर्जी गेम साइट बनाते हैं। इसके जरिए निजी जानकारी मांगकर हैकर अपने सर्वर में सुरक्षित कर लेते हैं, जिससे ठगी होती है।
- बच्चे के मोबाइल फोन पर पैरेंट कंट्रोल एप डाउनलोड करें, जिससे बच्चे के मोबाइल की निगरानी हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें: बरात गया पति, लौटा तो फंदे से लटकी मिली पत्नी, मचा हड़कंप
एसपी क्राइम इंदु प्रभा ने कहा कि साइबर सेल में आए अधिकांश मामलों की छानबीन में सामने आता है कि पीड़ित के बच्चे ने गेम खेलने के दौरान रुपये गंवाएं हैं। इस तरह के प्रकरण में लोग कार्रवाई नहीं चाहते हैं। सजगता बरतकर अभिभावक इस तरह के नुकसान से बच सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई के लिए दिए गए मोबाइल फोन से कोई बैंक एकाउंट, यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस / यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) या फिर ऑनलाइन लेनदेन न करें।