फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बच्चों के बीच हुई मारपीट में गिरकर घायल हुए बालक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Thu, 10 Jun 2021 06:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम को भेजा, गांव में हत्या की सूचना पर दौड़ी थी पुलिस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के करमौरा गांव के ठीकहवा टोला में मंगलवार की रात करीब आठ बजे मारपीट में घायल दस वर्षीय राज की गुरुवार को अचानक मौत हो गई। गांव से पुलिस को हत्या की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करमौरा निवासी ओमप्रकाश का 10 वर्षीय पुत्र राज मंगलवार शाम को अपनी दादी के साथ पड़ोस में मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब आठ बजे गांव के ही 14 वर्षीय एक बच्चे से उसकी मारपीट हो गई। इसके बाद राज मौके पर ही बेहोश हो गया था।

परिवार वाले उसे घर ले गए जहां उसे होश आ गया। घरवालों ने सोचा कि उसकी तबीयत ठीक है, वे उसे इलाज कराने नहीं ले गए। मारपीट में राज के पिता ओमप्रकाश के सिर में भी चोट लग गई थी। ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन


अचानक गुरुवार की सुबह राज की मौत हो गई। मौत की सूचना पर सरहरी चौकी प्रभारी प्रमोद शुक्ल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओमप्रकाश ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि राज मानसिक रूप से दिव्यांग और शरीर से काफी कमजोर था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक बच्चे से मारपीट में वह बेहोश हो गया था।

आशंका है कि मारपीट में आई अंदरूनी चोट की वजह से मेरे बेटे की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें