फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो नदी में नहाते समय डूबकर बच्चे की मौत, दो घंटे बाद पानी से निकाला गया शव

Thu, 21 May 2020 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • लालगंज थाना क्षेत्र के गंगिया चिलवरिया की घटना
  • रामनगर घाट पर नहाने गया था आदित्य
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गंगिया चिलवरिया गांव में मामा के घर आए 12 वर्षीय आदित्य यादव की कुआनो नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को करीब 10 बजे अपने साथियों के साथ कुआनों नदी में स्नान करने गया था।

विज्ञापन


गहरे पानी में चले जाने पर साथी शोर मचाने लगे। आसपास के ग्रामीण जुटे लेकिन तब तक वह डूब चुका था। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने गोताखोरों व ग्रामीणों के अथक प्रयास के दो घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया।

लालगंज थाना क्षेत्र के महजीदिया निवासी आदित्य यादव पुत्र फूल चंद, अमन यादव पुत्र रमाकांत यादव और बस्ती के खेवासबारी निवासी विकास यादव अपने मामा के घर गए थे। तीनों बच्चे गुरुवार को रामनगर घाट पर नहाने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद मिला शव

आदित्य और अमन नहाने समय डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए विकास यादव नदी में कूदा। उसने अमन को बचा लिया मगर आदित्य डूब गया।

महसों चौकी इंचार्ज ललितकांत यादव ने बताया कि क्षेत्र के रिंकू सिंह, मदन, राम सवारे, शत्रुधन, दिलीप, बुधाई, बुद्वू समेत अन्य लोग नदी में उसने तलाश करने कूदे। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आदित्य को ढूंढ पाए। आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें