मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव हर एक नागरिक को विकास व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से लाभान्वित कर रही है। योजनाओं का लाभ देने के लिए किसी की जाति मजहब नहीं पूछी जाती बल्कि पात्रता ही प्राथमिकता होती है। अब सरकार होली व दिवाली में मुफ्त सिलेंडर भी देने जा रही है।
इसे भी पढ़ें: आज देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में चुनावी सभा को करेंगे सीएम योगी
निगम में शामिल सभी गांवों के जरूरतमंदों को मिलेगा आवास
मुख्यमंत्री योगी ने महापौर व सभी पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि बिना भेदभाव विकास हो इसके लिए अच्छा बोर्ड बनना चाहिए। पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनने पर एक-एक पाई विकास कार्यों पर ही खर्च होगा। बिना भेदभाव हर नागरिक, हर गली, हर वार्ड को योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में हर गरीब का पक्का मकान बनवाया जाएगा। शहर के अन्य इलाकों की ही तरह वहां भी सड़क, बिजली, पानी सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने वार्ड नंबर 80, राप्तीनगर में पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी पूनम सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर वार्ड के लोगों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही वार्ड के लोगों से दोगुनी ताकत से महापौर पद के लिए अधिकाधिक मतदान की अपील की। कहा कि पहले मतदान फिर जलपान।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, राज्यसभा सदस्य डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, निकाय चुनाव प्रभारी राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, विधायक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विपिन सिंह, महानगर प्रभारी पूर्व सांसद नीलम सोनकर, महेंद्रपाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सभी पार्षद प्रत्याशी, निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल, अंजू चौधरी, सत्येंद्र सिन्हा, पीके मल्ल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।