फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने रामनवमी पर कन्याओं को करवाया भोजन, परंपरागत तरीके से की पूजा-अर्चना

Sun, 10 Apr 2022 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पर्व पर कन्याओं और एक बटुक भैरव की परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर भोजन करवाया। सीएम योगी ने बाकायदा दक्षिणा देकर कन्याओं को विदा किया।
विज्ञापन
रामनवमी पर सीएम ने कन्याओं को करवाया भोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनवमी का पर्व रविवार को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर के नवनिर्मित अन्न क्षेत्र में नौ कुंवारी कन्याओं और एक बटुक भैरव की परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर भोजन करवाया। 
विज्ञापन


यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने शनिवार की शाम ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। पूजा के लिए कन्याओं को मंदिर प्रबंधन की ओर से आमंत्रित कर दिया गया था। वैसे तो नौ कन्याओं की पूजा करने की परंपरा है लेकिन मुख्यमंत्री इस अवसर पर आने वाली सभी कन्याओं को नौ कन्याओं के साथ ही अपने हाथ से भोजन करवाए हैं। 

सीएम योगी ने बाकायदा दक्षिणा देकर कन्याओं को विदा किया। प्यार-दुलार के साथ होने वाली पूजा को लेकर बच्चों में काफी आकर्षण था। उन्हें वर्ष में दो बार इस पल का इंतजार रहता है क्योंकि कन्या पूजा वर्ष में दो बार होती है। पहली बार चैत्र नवरात्र में और दूसरी बार शारदीय नवरात्र में। 
विज्ञापन


वहीं वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की रात गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में विधि-विधान से देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुरूप उन्होंने इस दौरान पहले हवन किया और फिर मां की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने समस्त देवी-देवताओं अभिषेक और सात्विक बली अनुष्ठान भी पूरा किया। प्रसाद वितरण के साथ अष्टमी तिथि की अराधना सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें