फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Darbar: जनता दरबार में बोले सीएम योगी, बहुत शिकायतें आ रहीं, कुशीनगर प्रशासन कोई काम नहीं कर रहा क्या

Tue, 17 Jan 2023 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुनवाई की। सीएम ने निर्देश दिया कि अधिकारियों को जनता का ख्याल रखना होगा। खिचड़ी मेला के लिए गोरखपुर आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर निर्देश दिया। 
विज्ञापन
जनता दरबार में छोटे कद की महिला से मिलते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिनी दौरे के आखिरी दिन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिया। इस दौरान फरियादियों की सर्वाधिक संख्या कुशीनगर जिले के लोगों की पाकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने वहां मौजूद एडीजी व डीआइजी से कुशीनगर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को आगाह करने का निर्देश देते हुए कहा- ...लगता है कि कुशीनगर पुलिस-प्रशासन कोई काम नहीं कर रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कुशीनगर की समस्याएं बड़ी संख्या में आती रही हैं। समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें ज्यादातर जमीन विवाद और थानों से जुड़ी समस्याएं रहीं। सुबह पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री, दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे।   
विज्ञापन




 

समस्याओं के निराकरण में देरी न हो

जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं के निराकरण में देरी न हो। समय का ध्यान रखने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि फरियादी, निस्तारण की कार्रवाई से संतुष्ट हों। जनता दरबार में जमीन विवाद और थाने से जुड़े सर्वाधिक मामले आने पर  मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और कहा कि कहीं न कहीं थाने और तहसील स्तर पर इसे लेकर लापरवाही हो रही है। समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर मंदिर पहुुंचे लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद बारी-बारी पहुंचे। सभी की शिकायतें सुनीं और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

 

सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है

जनता दरबार में कई लोग अपनों के गंभीर इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और गरीब के साथ खड़ी है। उन्होंने ऐसे सभी फरियादियों के प्रार्थनापत्र पर संबंधित जिले के प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। कहा कि समय से इस्टीमेट बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी के इलाज में देरी न हो। कई महिलाएं जमीन की शिकायत लेकर पहुंची थीं, जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन कब्जा करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

‘पक्का मकान बनि गइल महाराज जी...’

जनता दरबार में एक बावनी आवास पाने के बाद आभार ज्ञापित करने पहुंची थी। जैसे ही मुख्यमंत्री सामने पड़े, उसने अभिवादन किया तो वह रुक गए। हाथ जोड़कर बावनी ने कहा कि ‘महाराज जी हमरो मकान बनि गईल। लगत रहे कि सज्जो जिनगी मड़इये में बीति जाई। ई कुल आपे क किरपा बा।’ गोला बाजार क्षेत्र के बरहल गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही आवास योजना के तहत उनका पक्का मकान बन पाया है। आभार ज्ञापन के क्रम में जब उसने मुख्यमंत्री से साथ में फोटो खिंचवाने का आग्रह किया तो वह उसे अस्वीकार नहीं कर सके। मुस्कुराते हुए सहर्ष तस्वीर भी खिंचवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें