फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सीएम योगी बोले-यूपी में दो एम्स शुरू, हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

Thu, 30 Jan 2020 08:52 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सेवा शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग के सेवा शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नर्सिंग मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। नर्सिंग में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु स्वास्थ्य सेवा के किसी भी संस्थान में जाकर मरीजों की सेवा कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पेशा गरीब से लेकर अमीर तक के जीवन पर अमिट छाप छोड़ सकता है। यह विशुद्ध रूप से मानवता के लिए दी जाने वाली सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिला अस्पताल से लेकर हर स्वास्थ्य केंद्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। बहुत जल्द ही हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। प्रदेश में दो एम्स शुरू हो गए हैं। यहां पर मरीजों के भर्ती की सुविधाएं शुरू होने वाली हैं। वहां पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं की मांग होगी और उन्हें नौकरी मिलेगी। यह ऐसा पेशा है, जहां पर सौ प्रतिशत नौकरी की गांरटी है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों को 5 लाख रुपये की चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान योजना में छूटे हुए गरीब परिवारों को लाभान्वित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘शिक्षा के प्रसार में गोरक्षनाथ पीठ का अहम योगदान’

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा के महासचिव देशदीपक वर्मा ने कहा कि पूर्वांचल में शिक्षा के प्रसार गोरक्षनाथ पीठ का अहम योगदान है। भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं की सफलता के लिए कुशल लोगों की आवश्यकता है।

नर्सिंग की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। परंपरा के अनुसार देव ऋण, पितृ ऋण और गुरु ऋण होता है। नर्सिंग सेवा के माध्यम से इन ऋणों से मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर पर संस्था के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. केबीपी सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज की प्राचार्य डीएस अजीथा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें