फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : बदल जाएगी मार्कशीट की सूरत, नए प्रारूप में बोर्ड जारी करेगा सर्टिफिकेट

Thu, 30 Jan 2020 01:19 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
CBSE - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अगले महीने से शुरू होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के मार्कशीट की शक्ल इस बार बदली हुई नजर आएगी। बोर्ड की ओर से परीक्षाओं में इंटरनल असेसमेंट लागू किए जाने के बाद से मार्कशीट के प्रारूप में बदलाव किया गया है। एक तरफ जहां उसके आकार में बदलाव होगा
विज्ञापन


वहीं इंटरनल असेसमेंट से जुड़े सभी नंबरों को साफ-साफ अंकित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को ये पता चल रहे कि उन्हें किस विषय में कितने नंबर हासिल हुए हैं। बोर्ड की ओर से इस बार इंटरनल असेसमेंट के नाम पर पीरियोडिक टेस्ट के पांच, पोर्टफोलियो के पांच, मल्टीपल असेसमेंट, सब्जेक्ट इनरिचमेंट एक्टिविटी (एसईए) के पांच-पांच अंक (कुल 20 नंबर) निर्धारित किया है। पु

रानी व्यवस्था के मुताबिक साल के अंत में एक बार ली गई परीक्षा पर निर्भरता से विद्यार्थी का सही आकलन नहीं हो पाता है। इसलिए पूरे साल विद्यार्थियों का प्रदर्शन कैसा रहा है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसके बाद से बोर्ड ने व्यवस्था में  बदलाव करते हुए दसवीं और बारहवीं के सभी मुख्य विषयों में 20-20 नंबर का इंटरनल असेसमेंट का लागू किया है। 80 नंबर के थ्योरी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इंटरनल असेसमेंट में ओवरलाइटिंग पर होगी कार्रवाई

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को 12वीं कक्षा का इंटरनल असेसमेंट भेजने का आदेश दिया है। स्कूलों को 17 जनवरी से सात फरवरी तक इंटरनल असेसमेंट भेजना है। बोर्ड के मुताबिक स्कूल असेसमेंट में ओवरराइटिंग करेंगे तो ऐसे असेसमेंट को बोर्ड की ओर से स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन इंटरनल असेसमेंट के लिए स्कूल को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को इस्तेमाल करना होगा। ऑफ लाइन भेजने पर छात्र का रोल नंबर बोर्ड के द्वारा रोक दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

असेसमेंट और इवैलुएशन में क्या है अंतर

असेसमेंट का मतलब है विद्यार्थी ने साल भर में कितना समझा जबकि ईयर एंड में होने वाले इवैलुएशन का मतलब है कि विद्यार्थी कितना पढ़ पाया।

गोरखपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि इंटरनल असेसमेंट सभी विषयों में लागू किया गया है। मार्कशीट पर सभी विषयों के इंटरनल असेसमेंट से जुड़े नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होंगे। इससे विद्यार्थियों का पूरे साल का प्रदर्शन कैसा रहा, इसके बारे में सटीक आकलन किया जा सकेगा।

सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका अरोड़ा ने बताया कि इंटरनल असेसमेंट सभी सब्जेक्ट में लागू किए जाने से मार्कशीट का रूप बदल जाएगा। इससे विद्यार्थियों को खुद के बारे में सही आकलन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें