फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा-मथुरा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को मिली हरी झंडी, अगले सप्ताह से यात्रियों को मिलेगी इसकी सुविधा

Sun, 20 Dec 2020 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे प्रशासन के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर के रास्ते चलने वाली छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की अनुमति दे दी है। बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अगले सप्ताह से ट्रेन को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद अप्रैल 2017 में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को सुपरफास्ट बनाते हुए ट्रेन के मूल नंबर 15107-15108 को बदलकर 22531-22532 कर दिया था। यह नए नंबर और नई समयसारिणी से सुपरफास्ट के रूप में ही चलती है।



पूजा स्पेशल ट्रेनों के विस्तार के लिए भेजा प्रस्ताव
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 31 दिसंबर तक चलने वाली पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे विस्तार के लिए भी रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। बोर्ड स्तर से अभी ट्रेनों के विस्तार को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। लेकिन जानकारों का कहना है कि कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद भी हो सकता है। कुछ को आगे हरी झंडी भी मिल सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाली अधिकतर ट्रेनों को पूर्ण और आंशिक रूप से निरस्त भी कर दिया गया है। मुंबई, लखनऊ और वाराणसी आदि कई रूट ऐसे भी हैं, जिन पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जगह ही नहीं मिल पा रही है। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें