फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 38 नए मिले मरीज

Sun, 20 Dec 2020 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोविड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना से शनिवार को दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं 38 नए मरीज मिले हैं। दोनों बुजुर्ग मरीजों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। दोनों शहर के रहने वाले हैं। उनकी उम्र क्रमश: 68 और 72 वर्ष है।

विज्ञापन


इसके बाद से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 20675 हो गई है। इनमें 335 की मौत हो चुकी है। 19,989 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 351 रह गए हैं।

जानकारी के मुताबिक लगातार दूसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा शहरी क्षेत्र में मरीज मिले हैं। शहर में 17 और ग्रामीण क्षेत्र में 16 मरीज मिले हैं। शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर, कोतवाली में एक-एक, रामगढ़ताल में दो और कैंट थाना क्षेत्र में 13 मरीज मिले हैं।

ग्रामीण थाना क्षेत्रों की बात करें तो पिपरौली, बेलघाट, कैंपियरगंज, कौड़ीराम, बड़हलगंज में एक-एक और चरगांवा में 11 मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार अब काफी कम हो चुकी है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें