फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: एक जुलाई से काम नहीं करेगा आपका चेकबुक और आईएफएससी कोड, जानिए वजह

Wed, 26 May 2021 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

केनरा बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में हुआ है विलय
विज्ञापन
केनरा बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप केनरा बैंक के खाता धारक हैं तो एक जुलाई से अपने पुराने चेक बुक के जरिए पैसों का ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। केनरा बैंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। साथ ही बैंक की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


हाल ही में केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय हुआ है, जिसके बाद ग्राहक पुरानी ही चेकबुक का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अब सिर्फ 30 जून तक ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद सभी ग्राहकों का आईएफएससी कोड डिसेबल कर दिए जाएंगे।

यानी पुराने कोड का इस्तेमाल करके पैसा ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि ग्राहकों की पुरानी चेकबुक 30 जून तक ही काम करेगी। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


बदल गए हैं एसवाईएनबी
केनरा बैंक के साथ सिंडिकेट बैंक के विलय के बाद, एसवाईएनबी (SYNB) से शुरू होने वाले सभी ई-सिंडिकेट आईएफएससी (IFSC) कोड बदल दिए गए हैं। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि एसवाईएनबी (SYNB) से शुरू होने वाले सभी IFSC  एक जुलाई से डिसेबल हो जाएंगे।

वेबसाइट पर भी बयान जारी कर दी जानकारी
बैंक ने वेबसाइट पर भी बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने लिखा है कि आप सेंडर्स को एनईएफटी, आरटीजीएस आइएमपीएस (NEFT/RTGS/IMPS) भेजते समय केवल सीएनआरबी (CNRB) से शुरू होने वाले अपने नए आईएफएससी कोड का उपयोग करने की सूचना दें क्योंकि एसवाईएनबी (SYNB) से शुरू होने वाले कोड काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजन सिंह का कहना है कि खाताधारकों को जल्द से जल्द अपना नया चेक बुक ले लेना चाहिए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें