फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की आपबीती: पति ने आखिरी बार फोन पर बताई थी ये बात... फिर मिला शव; महिला बोली- काफी डरे हुए थे वो

Thu, 09 Jan 2025 09:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, सरदारनगर (गोरखपुर)

सार

बृजेश की पत्नी रीना ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान पति ने उन्हें सोमवार सुबह फोन किया था। वह घबराए हुए थे। इसके बाद उनकी मौत की खबर उन्हें मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू से ट्रेन से लौटते समय चौरीचौरा के चकदेइया निवासी बृजेश पासवान (37) की कानपुर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बंगलूरू कमाने गए थे। शनिवार को ट्रेन से घर आ रहे थे। बृजेश की पत्नी ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में सीट को लेकर कुछ लोगों से पति का विवाद हुआ था। उन लोगों ने पति को ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बृजेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह दो पुत्रियों अंजू (12), अंशु (10) व एक पुत्र दीपांशु (04) के पिता थे। नौ माह पूर्व वह पेंटर का काम करने बंगलूरू गए थे। शनिवार को ट्रेन से घर लौट रहे थे। कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गए। रेलवे पुलिस ने मंगलवार को गांव के प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने गाड़ी से परिवार के लोगों को कानपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

बृजेश की पत्नी रीना का आरोप है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान पति ने उन्हें सोमवार सुबह फोन कर बताया था कि सीट को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। वे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह डरे हुए थे। आरोप है कि इसी विवाद में उन लोगों ने बृजेश को ट्रेन से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें