फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छह साल से लापता चौरीचौरा का युवक गाजीपुर से मिला

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के अयोध्याचक गांव का बंटी पांडेय (45) पुत्र स्व. कृष्ण कुमार पांडेय छह साल से घर से लापता था। वह बुधवार को गाजीपुर जिले के खानपुर थाने से मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के पूर्व प्रधान विनोद कुमार चौधरी और श्यामू पासवान गाड़ी से उन्हें लेकर खानपुर थाने पहुंचे और घर लौट आए। बंटी के चाचा सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि बंटी मनोरोगी है। उनके माता-पिता का निधन बहुत पहले हो चुका था। छह साल पहले उसने अचानक घर छोड़ दिया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि बंटी की मानसिक स्थिति के कारण वे घर से बार-बार भाग जाता था। अब उसे घर लौटाया गया है और अच्छे से ध्यान रखने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें