फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा बवाल: उपद्रवियों का फोटोयुक्त पोस्टर जारी, चौराहों पर होगा चस्पा

Fri, 01 Apr 2022 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इनाम बढ़ाने की भी तैयारी, तलाश में गैर जनपदों में दबिश दे रही पुलिस, इनामी बदमाशों के कॉल डिटेल के जरिए सगे संबंधियों पर भी पुलिस की नजर।
विज्ञापन
चौरी चौरा बवाल में उपद्रवियों की फोटो जारी की गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा के राघोपट्टी निवासी सैनिक धनंजय यादव के निधन पर उन्हें शहीद का दर्जा देने की लड़ाई के बहाने चौरीचौरा में बवाल की साजिश रचने वालों का फोटोयुक्त पोस्टर बृहस्पतिवार की देर शाम जारी कर दिया गया। इस पोस्टर को चौराहों पर चस्पा किया जाएगा। दूसरी तरफ, 25 हजार के इनामी आरोपित सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव और अरविंद यादव को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

विज्ञापन


पुलिस चौराहे पर पोस्टर लगाकर इनकी पहचान कर सूचना देने वालों को इनाम भी देगी। उधर, आरोपियों की तलाश में गैर जनपदों में भी पुलिस की दबिश जारी है, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लग सका। कचहरी में भी पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए कुछ अधिवक्ताओं से भी संपर्क किया है।

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के भोंपा बाजार में 25 मार्च को सैनिक को शहीद का दर्जा देने, मुआवजे आदि की मांग के बहाने पर सड़क पर आए लोगों ने रेल रोकने के साथ ही सड़क भी जाम किया था। पांच घंटे तक जाम और प्रदर्शन के दौरान जब बात बनने लगी और डीएम ने उनकी ज्यादातर मांगे मान ली, तभी अचानक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर पथराव कर उपद्रवियों ने अपनी मंशा जता दी। पता चला कि वह मांगें मनवाने नहीं बल्कि, ऐसा बवाल करने आए थे कि मुख्यमंत्री के शपथ की खुशी को इस बवाल की आंच से झुलसाया जा सके।
विज्ञापन


साजिश सामने आने के बाद इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई जिसमें पांच पब्लिक के लोगों ने कराए, जबकि एक रेलवे और एक थाना प्रभारी चौरीचौरा ने कराया। 56 नामजद और 200 अज्ञात में से अब तक पुलिस 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपित सपा नेता मनुरोजन यादव समेत कई अभी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। अब पुलिस पोस्टर जारी कर इनकी पहचान में मदद मांगने की तैयारी में है।

 

विज्ञापन

कौन है मनुरोजन यादव
मनुरोजन यादव चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव के पति हैं। वह पूर्व जिला महासचिव भी रह चुके हैं। उनके खिलाफ पहले से भी खोराबार में जमीन के एक मामले में केस है तो बड़हलगंज में भी महाराणा प्रताप पर टिप्पणी करने का केस दर्ज है। वहीं, वर्ष 2020 में सपा की महिला नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का भी मामला सामने आया था। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था। वहीं, फरार नरसिंह प्रधानी चुनाव में ब्रह्मपुर चौकी पर हुए आगजनी के मामले में भी आरोपी है।

पुलिस की कार्रवाई से गांव में सन्नाटा
मृत सैनिक धनंजय यादव के पिता रामनाथ यादव हार्ट के मरीज हैं। उनकी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें गोरखपुर इलाज के लिए लाया गया। उनके भाई जयनाथ ने बताया कि गांव में पुलिस की कार्रवाई की डर से सन्नाटा पसरा है। उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल को ब्रह्मभोज है। उपद्रव में जो लोग शामिल थे, उन पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन बेवजह लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

13 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
चौरीचौरा बवाल में पुलिस झंगहा के गोपलापुर निवासी रोहित यादव, राघोपट्टी पड़री निवासी सुधांशु तिवारी, मनीष तिवारी, रवि प्रकाश त्रिपाठी, शब्बीर अहमद उर्फ डब्लू, सपा के मुंडेरा बाजार के सभासद वसीम मोहम्मद, शत्रुधन, अभिमन्यु विश्वकर्मा, डब्लू यादव, आदित्य यादव, जय चंद मल्लाह, भाजपा के सरदारनगर प्रमुख के रिश्तेदार राजेश यादव, बृजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इन नंबरों पर दे उपद्रवियों की सूचना, पाएं इनाम
एसएसपी ने बताया कि उपद्रव की सूचना देने वाले को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसएसपी के नंबर 9454 400 273, एसपी नार्थ 9454 40 0 452, सीओ चौरीचौरा 9454 40 1416, इंस्पेक्टर चौरीचौरा 9454 403507 पर सूचना दी जा सकती है।

एसएसपी गोरखपुर विपिन ताडा ने कहा कि एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। आरोपियों के पोस्टर बन गए हैं। इसे चौरीचौरा थाना क्षेत्र में लगाया जाएगा। पहचानकर सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें