फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा बवाल: लोग पोस्टर पर ही लिख दे रहे आरोपियों के नाम, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Mon, 04 Apr 2022 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं, इनकी तलाश में टीम लखनऊ गई लेकिन उनके हाथ खाली मिले। पुलिस ने उपद्रवियों का पोस्टर रेलवे स्टेशन पर लगा दिया, उस पोस्टर पर नाम लिखे जाने के बाद पुलिस ने सत्यापन शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन
चौरीचौरा बवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा के राघोपट्टी निवासी सैनिक धनंजय यादव के निधन पर उन्हें शहीद का दर्जा देने की लड़ाई के बहाने चौरीचौरा में बवाल की साजिश रचने वाले आरोपियों की पोस्टर से पहचान तेज हो गई है। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर पर ही लोगों ने पेन से नाम लिख दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस लिखे गए नाम, पते का सत्यापन भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उधर, मुख्य आरोपियों की तलाश में लखनऊ गई टीम अब भी खाली हाथ है। पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे इनामी आरोपियों की धर-पकड़ की जा सके। जानकारी के मुताबिक, इनामी आरोपी सपा नेता व खोराबार के मिर्जापुर गांव निवासी मनुरोजन यादव मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार है।

26 मार्च की रात में चौरीचौरा, झंगहा, खोराबार के साथ ही कैंट व रामगढ़ताल थाने की टीम घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद ही एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने मनुरोजन यादव, सपा के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरसिंह यादव व उसके सहयोगी अरविंद यादव पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की 10 टीमें नामजद आरोपियों की तलाश में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के साथ ही लखनऊ में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए चौराहे और रेलवे स्टेशन पर पोस्टर चस्पा किया गया था, जिसका असर अब सामने आने लगा है। दो दिन पहले कांग्रेस के एक नेता की पहचान हुई थी तो वहीं, अब कई लोगों के चेहरे के आगे लोगों ने नाम-पता लिख दिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी गांव निवासी सेना के जवान धनंजय की सिक्किम में मौत हो गई। सम्मान न मिलने का आरोप लगा परिजनों के साथ ही सपा नेताओं व अन्य उपद्रवियों ने 25 मार्च को चौरीचौरा के भोपा बाजार में जवान का शव रखकर जाम लगा दिया था। सात घंटे तक चले जाम के दौरान सपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने के साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में सात एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें 56 नामजद और 200 अज्ञात लोग आरोपित हैं। 13 आरोपितों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें