फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा बवाल: 25 हजार के इनामी सपा नेता ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, कई अब भी फरार

Wed, 13 Apr 2022 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आठ अप्रैल को मुख्य आरोपी खोराबार के मिर्जापुर निवासी मनुरोजन यादव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया था। अब दूसरे इनामी आरोपी नरसिंह यादव ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
आरोपी सपा नेता नरसिंह यादव।( फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा के राघोपट्टी निवासी सैनिक धनंजय यादव को शहीद का दर्जा दिलाने के बहाने चौरीचौरा के भोपा बाजार चौराहे पर बवाल करने के आरोपी नरसिंह यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मंगलवार को हाजिर हुए सपा नेता नरसिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम था। वह 18 दिन से लापता था और मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, सैनिक धनंजय यादव की 22 मार्च को सिक्किम में मृत्यु हो गई थी। 25 मार्च को शव आने के बाद शहीद का दर्जा देने, परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर आ गए। ग्रामीणों के बीच ही सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव समेत कई विपक्षी नेता एकजुट होकर उपद्रवियों के साथ भीड़ का हिस्सा बन गए।

भोपा बाजार चौराहे पर उपद्रवियों ने रास्ता जाम किया और रेलवे ट्रैक को भी जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे डीएम विजय किरन आनंद पीड़ितों से बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। बाद में उपद्रवियों ने पुलिस और राहगीरों की जीप में आगजनी और लूटपाट भी की थी।
विज्ञापन


इस मामले में चौरीचौरा थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 56 नामजद व 200 अज्ञात लोग आरोपी हैं। आठ अप्रैल को मुख्य आरोपी खोराबार के मिर्जापुर निवासी मनुरोजन यादव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया था। अब दूसरे इनामी आरोपी नरसिंह यादव ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें