फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी पर 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल, सजा की पैरवी करेगी पुलिस

Fri, 03 Feb 2023 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को 31 जनवरी की रात 8 बजे महिला ने बेटी संग दुष्कर्म की सूचना दी थी। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही विवेचक एसएसआई अरुण कुमार सिंह ने 24 घंटे में चार्जशीट भी दाखिल कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला इलाके में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने के साथ ही 24 घंटे के भीतर ही साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी। एसपी साउथ ने विवेचक एसएसआई अरुण कुमार सिंह को इनाम देने के लिए एसएसपी को पत्र भी भेजा है। त्वरित न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में पुलिस इस केस की पैरवी भी करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बालिका की मां ने 31 जनवरी की रात में केस दर्ज कराया है। दिए तहरीर में लिखा है कि 12 वर्षीय बेटी को कस्बे के एक स्कूल का शिक्षक व बांसगांव के कनईल निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह घर पर आकर पढ़ाते थे। 31 जनवरी की शाम बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म करने लगे तो वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर बाहर से मां और पड़ोसी अंदर गए तो शिक्षक की हरकत देखकर हैरान हो गए।

मौके पर ही शिक्षक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई और फिर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को एक फरवरी को जेल भेज दिया। साथ ही विवेचक ने 24 घंटे के भीतर आरोप पत्र (चार्जशीट) भी दाखिल कर दिया। अब पुलिस प्राथमिकता के आधार पर पैरवी करेगी।
विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को 31 जनवरी की रात 8 बजे महिला ने बेटी संग दुष्कर्म की सूचना दी थी। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही विवेचक एसएसआई अरुण कुमार सिंह ने 24 घंटे में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। पुलिस इस केस की पैरवी कर जल्द सुनवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध करेगी, ताकि सजा भी हो सके। इससे त्वरित न्याय का भाव आम लोगों में आएगा। इनाम के लिए एसएसपी को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें