यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल एवं गोरखपुर-शालीमार स्पेशल की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इनका समय, मार्ग और स्टॉपेज भी बदला गया है। एक जनवरी, 2021 से ये ट्रेनें नए समय सारिणी से चलाई जाएंगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे ।
अयोध्या की जगह गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी छपरा-एलटीटी
05101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल अब 30 मार्च, 2021 तक चलेगी। इस ट्रेन का टर्मिनल स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बदल कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस किया गया है। यह ट्रेन मनकापुर-अयोध्या की जगह मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलाई जाएगी। एक जनवरी से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को छपरा से शाम 5:35 बजे चलकर गोरखपुर से रात 9:15 बजे छूटकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4:40 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर से सुबह 05:15 बजे छूटकर छपरा रात 08:30 बजे पहुंचेगी।
हर सोमवार गोरखपुर से दोपहर 1:50 बजे छूटेगी गोरखपुर-शालीमार स्पेशल
05022 गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक स्पेशल अब 19 मार्च तक चलाई जाएगी। एक जनवरी से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार गोरखपुर से दोपहर 1:50 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 09:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। वहीं, 05021 शालीमार-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 30 मार्च तक चलाई जाएगी। एक जनवरी से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को शालीमार से रात 8:20 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी।