फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एयरपोर्ट पर अजीबो-गरीब हालात, तीन फ्लाइटों से बिगड़ा शेड्यूल, मची अफरा-तफरी

Thu, 16 Jan 2020 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम की खराबी की वजह से फ्लाइट के लेट होने से बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर अजीबो-गरीब हालात बन गए। तीन फ्लाइट्स के थोड़े ही अंतराल पर एक ही साथ पहुंच जाने से एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


100 से भी कम सीटों की क्षमता वाले टर्मिनल पर एक ही समय पर लैंड करने और उड़ान भरने वाले फ्लाइट्स के तीन सौ से अधिक लोगों के जुट जाने से जगह कम पड़ गई। वहीं दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट के समय से यहां पहुंचने के बाद भी पार्किंग नहीं खाली होने से उसके यात्री करीब आधे घंटे बाद फ्लाइट से उतर सके।

मानक से कम विजिबिलिटी होने की वजह से बुधवार को दिल्ली, प्रयागराज और हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट आधे से दो घंटे देर से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। तीन ही फ्लाइट कुछ ही समय के अंतर में एयरपोर्ट पहुंचने पर इन शहरों को दोबारा जाने वाली उड़ान में तो देरी हुई ही, एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। फ्लाइट्स की लैंडिंग से टेकऑफ और टर्मिनल पर यात्रियों के प्रबंधन को लेकर एयरपोर्ट के अधिकारियों-कर्मचारियों को ठंड में पसीना छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें