गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर बुधवार को चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चंद्रा क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स-11 के बीच खेला गया। इसमें चंद्रा एकेडमी ने एकतरफा मुकाबले में अचीवर्स-11 को नौ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। अचीवर्स 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य यादव की 41 और राज शेखर आजाद की तेज गेंदबाजी की बदौलत 20वें ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। चंद्रा एकेडमी के मनीष कुमार 3.5 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं शुभम चौधरी ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए।
120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा एकेडमी की टीम ने 13.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। चंद्रा एकेडमी की ओर से सलमान ने 29 रन, अमित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच अमित को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ओपी वर्मा और मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक अहमद सिद्दीकी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।