फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए कुलपति ने दिए 5 लाख 55 हजार रुपये की राशि, बढ़ चढ़कर लोग कर रहे हैं दान

Tue, 02 Feb 2021 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने 5,55,555 रुपये की सहयोग राशि दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने सोमवार को पांच लाख पचपन हजार पांच सौ पचपन रुपये की सहयोग राशि दी है। कुलपति ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना चेक आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष और विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह को दिया।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को भी मदद मिली है। आरएसएस के प्रांत प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. संजीत गुप्ता ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये की सहयोग राशि दी है।

इसपर प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. शैलेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह, अभियान प्रमुख प्रो. रविशंकर सिंह और डॉ. कपिंद्र कुमार ने खुशी जताई। केशरवानी ट्रेवेल्स की तरफ से अनिल केशरवानी और सुनील केशरवानी ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह और बशारतपुर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित सिसौदिया ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल के डॉ. सतपाल सिसौदिया ने एक लाख दस हजार की समर्पण राशि प्रांत प्रचारक सुभाष की उपस्थिति में प्रदान की है।
विज्ञापन


रामजानकी नगर की तारा श्रीवास्तव व उनके पुत्र संजय श्रीवास्तव ने 51 हजार रुपये की समर्पण राशि प्रदान किया। तारा श्रीवास्तव इन दिनों बीमार हैं। फिर भी व्हील चेयर की मदद से सहयोग राशि प्रदान करने आईं। इसपर सह भाग कार्यवाह सुधीर, भाग प्रचारक अजित ने आभार जताया है।

उत्तर प्रदेश चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय इटावा के कुल संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार ने 51 हजार रुपये की समर्पण राशि भाग सह संघचालक दक्षिणी भाग डॉ. राजेश बरनवाल को दिया है। इसपर सहायक आचार्य न्याय वैद्यक चिकित्सा डॉ. अभिषेक ने आभार जताया।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें