फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : हर छह माह की प्रगति रिपोर्ट देंगे विभागाध्यक्ष

Tue, 07 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब विभागाध्यक्षों को भी परीक्षा देनी होगी। ये परीक्षा हर छह माह पर अपनी कार्यशैली के रूप में रिपोर्ट बनाकर चेयरमैन डॉ. हेमंत कुमार को देनी होगी। इसकी समीक्षा के आधार पर विभागाध्यक्षों को चेयरमैन पुरस्कृत करेंगे। इसी आधार पर डाक्टरों का विभागीय पदोन्नति भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को चेयरमैन ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। चेयरमैन ने बताया कि एम्स में लगातार बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए इसका विस्तार किया जाएगा। इसके लिए एम्स में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का भी विस्तार किया गया है। अब इसी विस्तार को ध्यान में रखते हुए सभी एचओडी को निर्देश दिए गए हैं कि एम्स में बढ़ रही सुविधाओं के आधार पर वह अपने-अपने विभागों में क्या-क्या कर रहे हैं। इसकी छह माह पर एक रिपोर्ट तैयार की जाए। इस रिपोर्ट को सभी एचओडी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि अच्छे काम का इनाम एचओडी को मिलेगा। समय-समय पर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अवाॅर्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें