फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीसीटीवी से खुलेगा महिला हत्याकांड का राज, बाइक सवार पुलिस की रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज में हत्या कर शव फेंके जाने का मामला
विज्ञापन

- शुक्रवार रात दो से छह बजे तक कैमरों में तलाशे गए सुराग, बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर
- चार पुलिस टीमें जुटीं, सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिये महिला की पहचान की कोशिश जारी

गोरखपुर। कैंपियरगंज के भौराबारी जंगल में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस की जांच अब उसकी पहचान पर केंद्रित हो गई है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। पहचान के बिना हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल है। इसी कड़ी में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है। इसमें एक बाइक सवार संदिग्ध पुलिस की रडार पर आया है।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक की फुटेज को विशेष रूप से जांचा है। इस दौरान कई संदिग्ध गतिविधियां कैमरों में कैद मिली हैं। एक बाइक पर एक युवक के साथ दो महिलाएं जाते हुए दिखाई दिए हैं। कुछ समय बाद उसी बाइक पर युवक के साथ केवल एक महिला नजर आई है। पुलिस इस पूरी गतिविधि को जांच का अहम हिस्सा मानकर आगे बढ़ रही है। इसके अलावा रात के समय गुजरने वाले अन्य वाहनों और लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


चार टीमों को जांच में लगाया गया
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। एक टीम सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में लगी है जबकि दूसरी टीम क्षेत्र में लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, स्थानीय ग्रुप और राजनीतिक संगठनों से जुड़े नेटवर्क में महिला की फोटो साझा की है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हत्या के कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद या आपसी संबंधों से जुड़े विवाद की आशंका भी जता रही है। पुलिस मृतक महिला की पहचान होने के बाद ही घटना की पृष्ठभूमि और आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। पुलिस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी, बाइक पर दिख रहे लोग कौन हैं और शव को घटनास्थल तक कैसे लाया गया। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय पूछताछ और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान और वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें