फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : परीक्षा की तैयारी के लिए मिला एक और महीने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई : परीक्षा की तैयारी के लिए मिला एक और महीने का समय
विज्ञापन

गोरखपुर। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के बाद किए जाने का एलान किया है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक और महीने का समय मिल गया है। वहीं परीक्षा के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही कई अफवाहों पर भी विराम लग गया है।
कोरोना संकट की वजह से दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की ज्यादातर पढ़ाई वर्ष 2020-21 में ऑनलाइन हुई है। अक्तूबर से स्कूलों को संचालन की अनुमति मिली है। जिसके बाद से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन हो रहा है। प्रत्येक वर्ष दिसंबर से जनवरी के बीच प्रैक्टिकल का आयोजन तक हो जाता है मगर कोरोना संकट की वजह से इस वर्ष प्रैक्टिकल का कार्यक्रम तक जारी नहीं हो सका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन फरवरी के बाद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से फरवरी के बाद बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर एलान किया गया है। इस फैसले से बच्चों को तैयारी के लिए एक और महीने का समय मिल सकेगा। बच्चों के रिवीजन कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
-अजय शाही, ग्रुप डायरेक्टर, आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें