फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भरौली बाबू टिनिच मार्ग पर स्थित पिपराजप्ती गांव के समीप बाइक सवार एक युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार रात हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजात के आधार पर उसकी पहचान 30 वर्षीय बृजेश पुत्र मलखान निवासी चाईबारी थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, तो पता चला कि बाइक सवार घर से टिनिच में अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। उसकी मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया है। ग्राम प्रधान मनोज राजभर ने बताया कि मृतक की अभी एक सप्ताह पूर्व शादी हुई थी। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृत शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें