फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया कांड की जांच करने आई सीबीआई, बीते साल 24 लड़कियों को किया गया था बरामद

Fri, 26 Jun 2020 09:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

5 अगस्त 2018 को हुए देवरिया कांड की जांच करने सीबीआई की टीम शुक्रवार को देवरिया आई। टीम ने एसपी से जरूरी कागजात और अन्य सहयोग मांगा।

विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से स्टेशन रोड पर बाल गृह बालिका संचालित थी। रोक के बाद भी जिले के सभी थानों से लड़कियों को यहां रखा गया।

5 अगस्त को एक लड़की ने भागकर उस समय के एसपी रोहन पी कनय को बताया था कि यहां गलत कार्य होता है। इस पर विश्वास कर उन्होंने रात में छापेमारी किया था। संस्था की संचालिका गिरजा त्रिपाठी उनके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन


24 लड़कियों को बरामद किया गया था। आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया, मामला प्रदेश स्तर पर तूल पकड़ा तो सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इस बीच में मामले की जांच एसआईटी ने की थी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट कोर्ट को प्रेषित कर दी गई थी। 1 साल से मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कई बार की जांच में सीबीआई कागजात और अन्य प्रमाण एकत्र की। शुक्रवार को सीबीआई टीम जांच को आगे बढ़ाने के लिए फिर जिले में आई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें