फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अब डाकघर में भी मिलेगी सुविधा, आसानी से बनवाएं जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र

Mon, 03 Feb 2020 02:14 PM IST
विजय जैन रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
डाकघर में भी अब आसानी से जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र बनवा सकेंगे। अभी तहसील मुख्यालयों और जनसेवा केंद्रों में ही प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा है। अब डाकघर में भी यह सुविधा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर गोलघर जाकर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। डाकघरों में वे सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो जनसेवा केंद्रों पर मिलती हैं। प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे ने बताया कि अभी फिलहाल यह सुविधा प्रधान डाकघर में शुरू कराई गई है। जिले में इस समय 500 से अधिक शाखा डाकघर हैं। डाक विभाग की ओर से प्रधान डाकघर के साथ ही सभी उप डाकघरों व शाखा डाकघरों को हाईटेक किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण आंचल में भी प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि डाकघर में पिछले साल शुरू हुई आधार कार्ड बनाने की योजना फिलहाल सभी शाखा डाकघरों तक पहुंच गई है। नई व्यवस्था के तहत डाकघरों में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र भी बनाए जाने के लिए अलग से काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


आधार कार्ड और खाते पहले ही खोले जा रहे
प्रवर डाक अधीक्षकएसएन दूबे ने बताया कि अभी आधार कार्ड बनवाने, संशोधित कराने का काम डाकघर में किया जा रहा है। इसके अलावा इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक योजना के तहत आसानी से लोग खाते भी खुलवा रहे हैं। 7 फरवरी को प्रधान डाकघर में बैंक की तरफ से मेगा कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें