फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डॉक्टर के घर से दिनदहाड़े आठ लाख के गहने समेत नकदी चोरी, पुलिस कर रही जांच

Thu, 29 Jun 2023 01:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार(गोरखपुर)।

सार

शाहपुर के श्रीराम चौराहा स्थित जनसेवा अस्पताल के बगल में डॉ. प्रवीण कुमार पाल का मकान है। डॉक्टर प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह देवरिया के पिपरा टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी चले गए थे। उनकी पत्नी 20 दिन पहले अपने मायके मुंबई गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहा स्थित जनसेवा अस्पताल के बगल में बुधवार की दोपहर डॉक्टर के मकान में रोशनदान के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर आठ लाख के गहने समेत 10 हजार नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन


देवरिया से ड्यूटी कर 3:30 बजे घर पहुंचे डॉक्टर को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के श्रीराम चौराहा स्थित जनसेवा अस्पताल के बगल में डॉ. प्रवीण कुमार पाल का मकान है। डॉक्टर प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह देवरिया के पिपरा टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी चले गए थे। उनकी पत्नी 20 दिन पहले अपने मायके मुंबई गई हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जल्द चलेगी वंदे भारत, गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र व प्रयागराज का सफर होगा सुहाना

सुबह करीब नौ बजे डॉक्टर के भाई सुबोध पाल मकान में ताला बंद कर गांव चले गए। 3:30 बजे के करीब डॉ. प्रवीण पाल मकान पहुंचे और गेट का ताला खोल कर अंदर प्रवेश किए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन


सभी कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। चोर अलमारी तोड़ कर आठ लाख रुपये के गहने, कीमती सामान समेत 10 हजार रुपये नकदी उठा ले गए थे। डॉक्टर ने शाहपुर पुलिस को देर शाम तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें