आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट गेट के सामने बिना अनुमति के भीड़ लगाकर सभा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। फ्लाइंग स्क्वाड के प्रभारी की तहरीर पर सदर कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप और महामारी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन चल रहा था। इसी बीच कलेक्ट्रेट के पास सभा लगाकर माइक से प्रचार किया जा रहा था। साथ ही सड़क में गाड़ी खड़ी कर दी गई थी, जिससे भीड़ लग गई थी। 300 से अधिक लोग मौजूद थे।
सदर कोतवाली में रात तीन सौ अज्ञात सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने बताया कि विवेचना की जा रही है।