फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज: ट्विटर पर पाकिस्तान की फोटो ने उड़ाई यूपी पुलिस की नींद, गोरखपुर का बताकर किया था ट्वीट

Fri, 21 Jan 2022 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पाकिस्तान की तेजाब पीड़िता का फोटो, गोरखपुर का बताकर किया ट्वीट। एसएसपी के आदेश पर साइबर थाने में धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज।
विज्ञापन
साइबर टीम को सम्मानित करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की तेजाब पीड़िता की फोटो को गोरखपुर में एसिड अटैक की घटना बताते हुए, ट्विटर पर की गई एक पोस्ट ने बुधवार रात पुलिस की नींद उड़ा दी। ट्विटर पर बुधवार रात सीमा सिंह नाम नाम की एक युवती ने यह पोस्ट की थी।

विज्ञापन


पोस्ट वायरल होते ही, गोरखपुर के साथ ही लखनऊ के आला अफसर भी हरकत में आ गए। जांच में पता चला कि पोस्ट में इस्तेमाल तस्वीर पाकिस्तान की एक तेजाब पीड़िता की है। एसएसपी के आदेश पर साइबर थाने में धार्मिंक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिस एकाउंट से पोस्ट ट्वीट की गई थी, वह भीम सेना महिला मोर्चा अध्यक्ष के नाम से है। पोस्ट में गोरखपुर में तेजाब हमले से युवती की मौत की बात लिखी थी और एक फोटो भी थी। इतना ही नहीं योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए, आरोपी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल भी किया गया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही गोरखपुर पुलिस के साथ ही लखनऊ के अफसर भी सक्रिय हो गए। करीब दो घंटे बाद जब यह पता चला कि यह फोटो 2014 की है, वह भी पाकिस्तान की, तो पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ट्विटर पर फोटो वायरल होने पर साइबर टीम के उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह व मीडिया सेल के आरक्षी अश्वनी ने दो घंटे में ही फोटो की हकीकत सामने ला दी। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। साइबर थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें