फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक सहित तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शिव नगर डिडई थाना क्षेत्र के तिलौली यूपी बैंक बड़ौदा शाखा में खाताधारक से बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। बैंक के ही खाताधारक का हस्ताक्षर करके 8,20000 रुपये उड़ा दिए गए। इस मामले में खाताधारक की तहरीर पर शिव नगर डिडई पुलिस ने शाखा प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिव नगर डिडई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रहलाद यादव का क्षेत्र के तिलौली स्थित बड़ौदा यूपी बैंक खाता है। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके बैंक खाता से 15 मई को 5,00000 और 28 अगस्त को 3,20,000 रुपये की निकासी की गई है। जबकि वह बैंक पर गए ही नहीं थे। बैंक कर्मियों ने धोखाधड़ी करके धन की निकासी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने जांच करके कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर शिव नगर डिडई पुलिस ने शाखा प्रबंधक सहित तीन कर्मियों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शाखा प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें