फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नर्सिंग होम में महिला की मौत पर संचालक पर दर्ज हुआ केस, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 03 Jul 2021 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

महिला के पति की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, धमकी देने की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा। चौरीचौरा के एडवेंट अस्पताल में गुरुवार को मौत के बाद हुआ था हंगामा, लोगों ने किया था रास्ता जाम।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के एडवेंट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को महिला की मौत मामले में पुलिस ने संचालक सुधीर पर गैर इरादतन हत्या, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। इसे लेकर गुरुवार की रात में परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। गोरखपुर-देवरिया मार्ग को जाम कर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाल बुजुर्ग गांव निवासी प्रभावती देवी (35) पत्नी विनय कुमार को तबीयत खराब होने पर एडवेंट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उनके लिवर में काफी दिक्कत थी और खून की कमी भी थी। 

करीब 15 दिन से उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार की रात में प्रभावती की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उस दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था जिस वजह से उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का यह भी आरोप है कि साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बनाकर रुपये जमा करा लिए गए और जान भी नहीं बची। 

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने को लेकर मौके पर एहतियातन तीन थाने की फोर्स लगा दी गई थी ताकि कोई विवाद ना होने पाए। 

इंस्पेक्टर चौरीचौरा संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अस्पताल संचालक का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें