फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत पर टहलते समय चाइनीज मांझा से युवक घायल, पड़ोसी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिवारीपुर थाना क्षेत्र का मामला, दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन



गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के भरपुरवा मोहल्ले में शनिवार को छत पर टहल रहे युवक वामिक के गर्दन में चाइनीज मांझा फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पड़ोसी से मारपीट हो गई और मामला थाने तक पहुंच गया।
भरपुरवा निवासी मिराज अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा वामिक घर की छत पर टहल रहा था। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के बेटे और उसके साथी पतंग उड़ा रहे थे। इससे अचानक चाइनीज मांझा वामिक की गर्दन में फंस गया। मिराज का आरोप है कि शिकायत करने पर पड़ोसी, उसकी पत्नी और उनके बेटे हॉकी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचे और मारपीट की। इस हमले में वामिक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिराज के अनुसार, घटना घर के सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं, घटना के तुरंत बाद पड़ोसी ने भी थाने में तहरीर देकर मिराज और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद शिकायत दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तिवारीपुर में यह मामला चाइनीज मांझा से जुड़ा है लेकिन पुलिस की जांच में अभी तक कोई मांझा बरामद नहीं हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


केस 1

अक्तूबर 2025 में शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर दो, मोहनापुर चुन्नीपुर निवासी महेंद्र निषाद (45) की गर्दन चाइनीज मांझे से गहराई तक कट गई थी। महेंद्र साइकिल से पादरी बाजार जा रहे थे। घर से बमुश्किल 200 मीटर आगे बढ़े होंगे, तभी चाइनीज मांझा उनके गर्दन में लिपट गया था।
विज्ञापन

केस 2

फरवरी 2026 में बड़हलगंज कस्बे के कल्याणपुर निवासी आलोक दुबे चीनी मांझा से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह अपनी बाइक से निजी कार्य से दोहरीघाट गए थे। लौटते समय जैसे ही वह सरयू पुल पार कर बाईपास स्थित मुक्तिपथ द्वार के पास पहुंचे, चीनी मांझा में उनका चेहरा फंस गया। इससे चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया था। उन्हें छह टांके लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें