फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंधी से दो मंजिला मकान की दीवार गिरी, तीन बच्चे घायल

Wed, 27 May 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। तरकुलहा गांव में सोमवार रात आई तेज आंधी के दौरान मकान की दीवार गिरने से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव निवासी हैदर अली परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात तेज आंधी शुरू होने पर उन्होंने बच्चों को नीचे सीमेंट शीट वाले कमरे में बने बेड पर सुला दिया और खुद छत पर रखा सामान समेटने चले गए। इसी दौरान पड़ोसी बुनियाद अली की दो मंजिला इमारत के ऊपर बनी नौ इंच की दीवार तेज आंधी के कारण टूटकर सीमेंट शीट पर गिर गई। हादसे में बेड पर सो रही हैदर अली की बेटी आयत खान, बेटा अतीक तथा उनके भाई अनवर अली का बेटा अयान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल तीनों बच्चों को इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, एक बच्चे अतीक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल अनुराग श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मकान क्षति की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें